
नवरात्रे के तीसरे दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों का तीसरे दिन मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा की हर तरफ से मां दुर्गा मैया की जय के उद्घोष के स्वर कानों में पड़ते ही हर व्यक्ति आनंद के समुद्र में डूब गया।
हापुड़ की सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर, श्री नवदुर्गा मंदिर, मां पथवारी जी आदि मंदिरों पर नवरात्रों के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। भोर होते ही श्रद्धालुजन महिलाएं, युवतियां व बच्चे शामिल थे, जो हाथों में पूजन सामग्री लेकर नंगे पैर मंदिरों की और कुच करते हुए दिखाई दिए।
श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा कर मिष्ठान का भोग लगाया और विधिपूर्वक पूजा अर्चना की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















