
आंधी-बारिश के दौरान कच्चे घाट पर हुआ नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की प्रसिद्ध तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में देर रात आई तेज आंधी और अचानक हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान के कारण गंगा घाट किनारे ठहरे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई श्रद्धालुओं के तंबू उड़ गए और घाटों पर लगी दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हापुड़ की प्रसिद्ध तीर्थनगरी बृजघाट में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते गंगा किनारे अस्थाई रूप से ठहरे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
तेज हवाओं के चलते घाट किनारे लगे श्रद्धालुओं के तंबू और पन्नी के छप्पर हवा में उड़ गए। बारिश का पानी तंबुओं के भीतर भर जाने से श्रद्धालुओं का सारा सामान, कपड़े और खाने-पीने की चीजें भीगकर खराब हो गईं। इसके अलावा, घाटों के आसपास लगी कई छोटी-मोटी दुकानें तहस-नहस हो गईं और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए। इसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी रात भर ठप रही, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को भीषण अंधेरे में रात काटनी पड़ी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















