
धौलाना में सील बंद मकान पर दोबारा कब्जा, बैंक मैनेजर की शिकायत पर 15 पर एफआईआर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के कपुरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में अदालत के आदेश पर सील की गई एक संपत्ति पर दोबारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में एक निजी बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए हिंदुजा फाइनेंस के प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि गत 22 अगस्त को अदालत के निर्देशानुसार नियुक्त रिसीवर के जरिए गांव स्थित संपत्ति को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद वीरेंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने ग्रामीणों को उकसाया और संपत्ति के पूर्व मालिक पवन कुमार के साथ मिलकर सील किए गए मकान पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है, जो पुलिस के पास मौजूद है।
बैंक प्रबंधक की तहरीर के आधार पर कपुरपुर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह, पूर्व मकान मालिक पवन कुमार और 13 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















