
हापुड़ में देर रात हुई तेज बारिश, मौसम में बदलाव, ठंडक का एहसास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। देर रात हुई तेज बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
दरअसल, पिछले कुछ समय से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच रविवार देर रात जनपद के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत महसूस हुई।
वहीं, बारिश के बाद सुबह के समय मौसम में ठंडक रहने से लोगों को बदलते मौसम का एहसास हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम में हुए बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















