
हापुड़ में भारत डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने लिए
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को धौलाना क्षेत्र के बझैड़ा कलां स्थित भारत डेयरी पर छापेमारी की। अभिसूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने एक मिक्स मिल्क और एक खोया का नमूना संग्रहित किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान डेयरी में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खोया का निर्माण होता पाया गया। इस पर मौके पर भंडारित करीब 80 लीटर दूध को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हलचल मच गई। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की गई। अब संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















