
हापुड़ में सुपरहीरो बनने की कोशिश, युवक की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोशल मीडिया पर इन दिनों हापुड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर सुपरहीरो बनने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस दौरान चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर युवक का संतुलन भी मामूली रूप से बिगड़ गया, लेकिन गनीमत रही कि वह हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक हापुड़ की सड़कों पर भी नजर आया। वीडियो में वह तहसील चौराहे के आसपास इधर से उधर जाता दिखाई दे रहा है। युवक की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, वायरल वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर इस तरह का जोखिम उठाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ऐसे में सड़क पर स्टंट करने से बचना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















