
नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): नवरात्रों का प्रथम दिन रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा की हर तरफ से मां दुर्गा मैया की जय के उद्घोष के स्वर कानों में पड़ते ही हर व्यक्ति आनंद के समुद्र में डूब गया। मां दुर्गा भक्तों के घर शेर पर सवार होकर आई है।
हापुड़ की सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर, श्री नवदुर्गा मंदिर, मां पथवारी जी आदि मंदिरों पर नवरात्रों के प्रथम दिन विशेष पूजा अर्चना के इंतजाम किए गए। रविवार को भोर होते ही जिनमें अधिकांश महिलाएं, युवतियां व बच्चे शामिल थे, हाथों में पूजन सामग्री लेकर नंगे पैर मंदिरों की और कुच करते हुए दिखाई दिए।
श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री को पकवान व मिष्ठान का भोग लगाया और विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। मान्यता है की मां शैलपुत्री की पूजा करने से परिवार में दरिद्रता दूर होती है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। महिलाओं ने कन्या को कंघा, बैंड, क्रीम आदि उपहार में दिए।
श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के प्रधान संजय गुप्ता व श्री मनसा देवी मंदिर के प्रवक्ता महेश तोमर ने बताया कि पूरे नवरात्रे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा व पूजा आदि के खास इंतजाम किए गए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















