
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के तत्वावधान में ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के मार्गदर्शन में सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम एवं कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को फल, शुद्ध पेयजल एवं दक्षिणा वितरित की गई।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदना, सहयोग और मानवीय सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म में दान, सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। अमावस्या के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करना तथा असहाय लोगों के बीच समय बिताना पुण्य और मानवीय कर्तव्य का कार्य है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। मानव सेवा ही समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का माध्यम है।
श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा, ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय, ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय, पंडित केशव पाण्डेय,पंडित सुरेंद्र द्विवेदी,पंडित प्रवीण तिवारी,पंडित राज तिवारी बहुत विद्वान उपस्थित रहे।





















