
राघव व गुरुदेव पनीर के प्रतिष्ठानों पर हुई सैम्पलिंग
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन हापुड़ की टीम ने शनिवार को पनीर, खोया व देशी घी के विरुद्ध अभियान चलाकर एक-एक नमूना जांच हेतु लिया। तथा 65 किलो पनीर दूषित अवस्था में होने के कारण नष्ट कराया गया। तथा 25 किलो घी सीज किया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन टीम के अनुसार विभागीय टीम ने शनिवार को राघव पनीर केंद्र पर छापामार कर एक नमूना पनीर का लिया तथा 17 हजार 550 रुपए मूल्य का 65 किलो पनीर दूषित अवस्था में पाए जाने के कारण नष्ट कराया गया। जिसे जमीन में गड्ढा खोद कर दबा दिया गया। गुरुदेव पनीर व खोया भंडार से एक नमूना देशी घी का, एक नमूना खोए का लिया गया और 18 हजार 750 रुपए मूल्य का 25 किलो घी सीज किया गया है। विभागीय टीम ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों को निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है जो आगे भी जारी रहेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















