
लाखों रुपए के ईसीएस चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव ईंटोरी रघुनाथ कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित दुकान के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों से चोर 5 अक्टूबर की रात लाखों रुपए कीमत के तीन ईसीएस यानी इंजन कंट्रोल मॉड्यूल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय बालाजी मंदिर निवासी बृजमोहन ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर तीन गाड़ियां बॉडी बनाने के लिए खड़ी हुई थी। 5 अक्टूबर की रात करीब 9:00 बजे वह दुकान बढ़ाकर घर चले गए। इसके बाद चोर आ धमके जिन्होंने तीनों वाहनों से ईसीएस चोरी कर लिया और फरार हो गए।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















