
पितृ विसर्जन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब से श्रद्धालुओं का एक दिन पहले ही शुक्रवार को जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचना शुरू कर दिया और हालात ऐसे बन गए की तिल रखने तक को जगह दिखाई नहीं दी।
अमावस्या के दिन शनिवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट पर गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण किया और विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मां गंगा का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पितृ विसर्जन के साथ ही मां गंगा से गलतियों के लिए क्षमा तथा परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु ने गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराया तथा वस्त्र, फल आदि वितरित की। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा आदि के व्यापक इंतजाम किए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















