
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी में हो रहे खनन से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। दिन-रात इलाके में मशीन चलती रहती है। ट्रैक्टर-ट्राली का आवागमन रहता है जिससे हादसे की संभावना भी बनी रहती है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि मिट्टी के लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षेत्र से गुजरती है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इलाके में हो रहे खनन को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। नियमों के विपरीत इलाके में मिट्टी का खनन हो रहा है। जेसीबी की मदद से मिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लोड की जा रही है जिसके बाद मिट्टी को ठिकाने तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने राजस्व चोरी की संभावना भी जाहिर की है। मामले में जांच जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















