
रविंद्र डेरी से चार नमूने लिए, अनहाइजीनिक चाप बनाने पर मानसी एंटरप्राइजेज को कराया बंद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद हापुड़ के सचल दल ने शुक्रवार को हापुड़ की ददायरा श्यामपुर रोड पर स्थित रविंद्र डेरी पर छापा मार कर एक नमूना खोया, एक दूध, एक पनीर, एक घी कुल चार नमूने संग्रहित किए। इसके बाद टीम को मिली कई कमियों के निराकरण की सुधार सूचना जारी की गई और प्रतिष्ठान संचालक को निर्देश दिए हैं कि कमियों को दूर कर सुधार लाएं। इसी बीच टीम हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मानसी एंटरप्राइजेज पर पहुंची जहां टीम ने चाप का एक नमूना और तैयार कच्चा चाप का सैंपल लिया। टीम ने 2 कुंतल चाप को नष्ट कराया। बताया जा रहा है कि यह चाप अनहाइजीनिक तरीके से बनाई गई थी जिसकी कीमत करीब ₹12,000 बताई जा रही है। टीम ने मामले में लापरवाही बरतने पर मानसी इंटरप्राइजेज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को बंद करा दिया है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















