
हापुड़ में यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, बाइक पर सवार दिखे पांच लोग, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से यातायात नियमों को ताक पर रखने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक बाइक पर पांच लोगों का सवार होकर सड़क पर चलना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे किसी बड़े हादसे का खतरा भी बना रहता है। जरा-सी लापरवाही बाइक सवारों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी भारी पड़ सकती है।वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















