
होटल, रेस्टोरेंट व स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सप्लाई हो रही थी मिलावटी क्रीम, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के लोधीपुर सोटावली में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर मिलावटी क्रीम बनाने का खुलासा किया था। टीम ने ठिकाने के संचालक किशनचंद निवासी वनखंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच जारी है। जांच में ही पता चला है कि इससे पहले भी कार्रवाई के तथ्य छुपा कर आरोपियों ने केंद्र से लाइसेंस जारी कर लिया। बुधवार को कार्रवाई के दौरान टीम ने 530 किलोग्राम पैकेट बंद क्रीम, 275 किलोग्राम सादे पैकेट में क्रीम, करीब 500 किलोग्राम दही और 80 किलोग्राम मिल्क क्रीम बरामद की थी। मिलावट के चक्कर में सभी मशीनों और माल को भी सील कर दिया गया है। पूछताछ में संचालक ने बताया कि क्रीम को होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को बेचा जाता था। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने संचालक किशन चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















