
ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में कपूरपुर निवासी इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार बॉक्सर विवेक की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने मामले में संदेह जताते हुए पुलिस से गहन जांच कराने की मांग की है।
हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के राजकापुर गांव निवासी जयपाल सिंह का बेटा विवेक नोएडा में बॉक्सर के तौर पर काम करता था। बताया गया है कि बुधवार रात वह दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। ऑमिक्रान के पास बेकाबू होकर उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विवेक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















