
बाबूगढ़ के बछलौता मार्ग पर बहु मंजिला अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विकासखंड के क्षेत्र बाबूगढ़ बछलौता मार्ग पर अवैध निर्माण की भरमार है जिस वजह से हर वक्त यातायात में व्यवधान बना रहता है।
बाबूगढ़ से बीबीनगर को जाने वाली रोड बछलौता मार्ग कही जाती है। बाबूगढ़ के अंबेडकर तिराहा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उल्टे हाथ पर एक बहू मंजिला भवन बनकर तैयार खड़ा है जिसके पीछे लिफाफा कलचरल पनप रही है। नवनिर्मित भवन पूरी तरह व्यवसायिक तौर पर बनाया गया है। भवन की तीनों मंजिल पर जब व्यापारिक गतिविधियां शुरू होगी तो यह निश्चित है कि जाम लगने से राहगीर परेशान होंगे।
हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण को इस और ध्यान देकर इस बात की जांच करनी चाहिए कि भवन का निर्माण मानक के विपरीत तो नहीं बना है साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग को भी जांच करनी चाहिए कि निर्माण सामग्री पर कितना जीएसटी अदा किया है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















