
👁 2 views Views
हापुड़: किसान के खेत में निकला दस फीट लम्बा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शिवाया में दीपक ठाकुर के खेत में दस फीट लम्बा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
अजगर निकलने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। खेत में अजगर दिखाई देने से लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















