
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उच्च प्राथमिक विद्यालय सलोनी, वि०क्षे०-सिम्भावली, जनपद-हापुड़ में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संकुल प्रभारी उम्मेद अली व जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खेरा के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत जखेड़ा के सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर अयान, आयशा, संस्कार, भारती, लविश, अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर अर्चना, रिया, अनिकेत, अंकित, अंशिका, लक्की, लविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालो छात्र/ छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र सिंह, नरेश झा, सचिन कुमार, हरीश कुमार, कुलदीप त्यागी, रीना सिरोही, सरिता तोमर, राशिद हुसैन, हरिओम, मनोज शर्मा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।




















