
👁 50 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीनगर कॉलोनी में एक घर में कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर वनकर्मी भरत और नितेश मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घर में घुसे कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
वनकर्मियों ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि वन विभाग को सूचना दें।




















