
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्व हितकारी माँ भगवती मन्दिर गाँधी विहार, हापुड़ में पितृपक्ष के पावन दिन में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में हो रहे श्रीमद् भागवत सप्ताहिक कथा का भव्य समापन बृहस्पतिवार को हवन भंडारे के साथ हुआ श्रीधाम वृन्दावन, नन्दगाँव के प्रसिद्ध कथावाचक व्यास पं० मोहित भारद्वाज ने 7 दिनोंतक भागवत कथा कहते हुए भगवान की कृपा महिमा, पितृपक्ष में कथा लाभ तथा भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया समापन अवसर पर बोलते हुए पंडित मोहित भारद्वाज जी ने कहा कि ये हापुड़ का सौभाग्य है कि धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मुख्यालय है जहाँ से एक दिन एक त्यौहार उद्देश्य को लेकर पूरे राष्ट्र में सनातन समाज को सही मार्गदर्शन मिल रहा है उन्होंने महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले के प्रयास की विशेष सराहना करते हुए सभी से सहयोग की अपील की समापन अवसर पर महासभा द्वारा कथाव्यास पंडित मोहित भारद्वाज जी का सम्मान किया गया तथा धर्मकार्य में सहयोग करने वालों को भी स्मृतिचिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया महासभा प्रचारमंत्री व मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री ने कथा एवं व्यवस्था में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय,मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले,पंडित आदित्य भारद्वाज, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, पंडित शिवम शुक्ला, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, अरविन्द शर्मा, नितिष्क मिश्रा, प्रिया शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, विनोद यादव, ओमप्रकाश शर्मा, गोपीचंद पवार, महावीर शर्मा, अंकित कौशिक, रेखा मिश्रा, शेखर शर्मा, सुखबीर गिरी, अंजलि शर्मा, बीना यादव, चमेली शर्मा, कान्ति, निधि, गुंजन शर्मा, सोयता त्यागी, सीमा शर्मा, रोशनी, अनिशा सोनी पाण्डेय, मनीष शर्मा, अंकुर त्यागी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे.




















