
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने 25,000 के इनामी बदमाश कपिल पुत्र हाकम सिंह निवासी ग्राम कोटा हरनाथपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को 7 अक्टूबर ग्राम कोटा अट्टा मार्ग पर मुर्गी फार्म से करीब 100 मीटर दूर ट्यूबवेल के पास से रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने जनपद बलिया के थाना बांसडीह पुलिस को भी मामले से अवगत करा दिया है।
बाबूगढ़ पुलिस ने बताया कि कपिल पुत्र हाकम सिंह के खिलाफ बलिया, पंजाबी, जनपद हापुड़ में कुल चार मुकदमे पंजीकृत हैं। 25 जून 2019 को बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में बलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त ट्रक को रोका था जिससे पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने मामले में सहयुक्त सुनील को गिरफ्तार कर लिया था जबकि कपिल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। बलिया के थाना बांसडीह में तैनात उप निरीक्षक सूरज पटेल, पुलिस बल के साथ आरोपी कपिल को गिरफ्तार करने के लिए 7 अक्टूबर 2026 को ग्राम कोटा हरनाथपुर पहुंचे और दबिश दी। दबिश के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इसके बाद आरोपी कपिल मौके से फरार हो गया। इसके बाद दरोगा सूरजपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















