
बृजघाट गंगा में छोड़ी गई एक लाख मछली के बच्चे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राज्य सरकार के माध्यम से संचालित गंगा नदी, ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ पर 08 अक्टूबर-2026 को मत्स्य विभाग द्वारा रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केअंतर्गत मत्स्य सम्पदा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गंगा नदी में 1.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाएँ प्रवाहित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ विधायक हरेन्द्र तेवतिया ने मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित की।
इसके अतिरिक्त महेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, सहायक निदेशक मत्स्य, गाजियाबाद श्रीमती ऋचा चौधरी, श्री डी.पी.निषाद, अध्यक्ष, निषाद पार्टी, जनपद हापुड व प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी,मत्स्य पालक विकास अभिकरण, हापुड़ तथा क्षेत्र के मत्स्य कृषक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों द्वारा गंगा नदी की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने तथा जलीय जैव विविधता के संरक्षण में रिवर रैचिंग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर मत्स्य कृषकों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















