
गढ़मुक्तेश्वर में दिव्यांग जन को ट्राईसाइकिल भेंट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिंभावली ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित ‘दिव्यांगजन कल्याण शिविर’ का विधायक हरेंद्र तेवतिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ने दिव्यांग भाई-बहनों से संवाद कर उन्हें सहायक उपकरण एवं ट्राई-साइकिलें वितरित कीं।
उन्होने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन को सुगम, सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना ही भाजपा का सच्चा संकल्प और सेवा धर्म है।
ट्राई-साइकिल पाकर दिव्यांगजन के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















