
कंधे का सहारा लेकर विद्युत टीम ने काटा कनेक्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के विद्युत विभाग के कर्मचारियों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कर्तव्य और ड्यूटी के प्रति जागरूक रहने के लिए अन्य को प्रेरित करती है।
हुआ यह था कि पिलखुवा के विद्युत विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को बिजली के बकाया भुगतान के लिए अनुरोध कर रही है और बकाया बिल का भुगतान न करने पर बिजली कनेक्शन काट रही है। विद्युत विभाग की यह टीम जब लकवा के रामपुरा मोहल्ला में पहुंची तो कनेक्शन काटने के लिए टीम के पास पर्याप्त साधन नहीं थे तब एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारियों को कंधे का सहारा दिया तब कहीं जाकर उन्होंने उपभोक्ता का कनेक्शन काटा। विद्युत कर्मचारी का यह है तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















