
मंडी समिति में अपंजीकृत भी लगे हैं धान कारोबार में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में धान की आवकें भरपूर हो रही है और जनपद हापुड़ में आसपास के गांव से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से धन लेकर हापुड़ मंडी पहुंच रहे हैं। नवीन मंडी स्थल गढ़ रोड पर ट्रैफिक इंतजाम भी लड़खड़ा गया है। हापुड़ मंडी में धान की आवकें दस हजार कुंतल से भी ऊपर पहुंच गई है।
हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर भोर होते ही धान से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां का आना शुरू हो जाता है। ट्रैक्टर ट्रालियों की बढ़ती संख्या ने नवीन मंडी गार्ड व गेट पर तैनात पुलिस वालों के हाथ पैर फूला दिए हैं। जिस वजह से गढ़ रोड पर जाम लग जाता है। नवीन मंडी स्थल पर जिधर भी देखो धान ही धान के ढेर लगे दिखाई देंगे। इस वक्त मंडी परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं है। बताते हैं कि कुछ ऐसे लोग भी मंडी में फड़ लगाकर धान के कारोबार में लगे हैं जिनका मंडी समिति में कोई पंजीकरण नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक हापुड़ मंडी में 100 से भी अधिक ट्रैक्टर ट्राली धान लेकर पहुंच रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















