
देहात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की है। चेकिंग के दौरान टीम ने 500 और 1000 के पुराने नोटों को बरामद किया है। पुलिस ने मामले में गाजियाबाद निवासी देवेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
देहात थाना पुलिस ततारपुर चौकी के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार की जांच के दौरान उसके पास से पुरानी करेंसी बरामद हुई। नोटबंदी के दौरान इन नोटों का चलन बंद हो चुका है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि इतनी बड़ी रकम लेकर बाइक सवार कहां जा रहा था? इसका उद्देश्य क्या है? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल टीम ने 1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















