
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के दोयमी में स्थित एक मकान की दीवार को कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर व कृषि यंत्र की मदद से तोड़ने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दोयमी निवासी मूलचंद कोरी पुत्र रामपाल सिंह ने देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 सितंबर की दोपहर करीब पौन बजे दबंग आए और उन्होंने ट्रेक्टर कृषि यंत्र की मदद से उसके घर के कोने की दीवार को जबरन तोड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तरुण कांत त्यागी पुत्र मुकेश कांत त्यागी, रिशु त्यागी पुत्र तरुण कांत त्यागी, आकाश पुत्र प्रवेश त्यागी, विपुल पुत्र बिरजू त्यागी व अनुज त्यागी पुत्रगण कांत त्यागी तथा वरुण उर्फ वासु पुत्र अनुज त्यागी निवासीगण दोयमी, हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















