
कुएं में गिरे गीदड़ का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने बचाई जान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गीदड़ अचानक एक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने कुएं में गीदड़ को फंसा देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने गीदड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
वन विभाग की टीम ने बताया कि गीदड़ पूरी तरह सुरक्षित है। प्राथमिक जांच के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















