
ऑटो की छत पर लंगूर को बैठाकर ले जाने का खतरनाक सफर दे रहा हादसे को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ऑटो की छत पर लंगूर को बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ऑटो दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के बाहर से होकर गुजरा।
इस दौरान ऑटो की छत पर बैठे लंगूर को देखकर राहगीरों की नजर भी उस पर टिक गई। ऑटो की छत पर इस तरह लंगूर को बैठाकर सड़क पर सफर करना न केवल जानवर के लिए खतरा है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
चलते वाहन पर लंगूर के अचानक उछलने या असंतुलित होने की स्थिति में चालक का ध्यान भटक सकता है और दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में इस तरह का सफर हादसे को दावत देने जैसा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















