
गालंद गांव में निकला अजगर, लोगों पर किया हमले का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में मंगलवार रात अचानक अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर ने मौके पर मौजूद लोगों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर अतुल सोम, ललित, संगीत सोम और उनकी टीम गौसेवा सम्मान समिति मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को मसूरी नहर के किनारे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम के सदस्यों ने लोगों से वन्यजीवों के दिखाई देने पर खुद पकड़ने के बजाय विशेषज्ञों या रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















