
👁 201 views Views
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का प्रयागराज तबादला, मधुवन कुमार सिंह होंगे नए एसपी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): शासन ने जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का तबादला कर दिया है। शासन ने एसपी हापुड़ को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा है जबकि नगर आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह को जनपद हापुड़ स्थानांतरित किया है। अब मधुवन कुमार सिंह हापुड़ के नए कप्तान होंगे। शासन ने अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र नई तैनाती के स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















