
👁 10 views Views
पुलिस को देखकर भागा,पकड़ा गया तो अंटी में मिला चाकू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अंटी में चाकू दबाकर लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से घूम रहा एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी की अंटी से चाकू बरामद किया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पलवाडा मार्ग पर बम्बे की पटरी से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी थाना बहादुरगढ के गांव चितौडा की मढैया का अमित है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















