
ब्रजघाट में गंगा की निर्मल धारा में दिखीं डॉल्फिन, श्रद्धालुओं के लिए बनीं आकर्षण का केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रजघाट में गंगा नदी की अविरल और निर्मल धारा में एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन एक बार फिर पानी में चहल-कदमी और अटखेलियां करती नजर आ रही हैं। इसे गंगा के स्वच्छ और स्वस्थ होने का एक बड़ा और सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
वन विभाग के मुताबिक, गंगा डॉल्फिन सिर्फ साफ और निर्मल पानी में ही जीवित रह सकती है। यही वजह है कि इसे ‘गंगा का टाइगर’ और ‘स्वस्थ गंगा का संकेतक’ कहा जाता है। स्थानीय नाविकों के अनुसार, तिगरी से ब्रजघाट के बीच लगभग 12 किलोमीटर के क्षेत्र में पिछले दो हफ्तों से डॉल्फिनों की मौजूदगी देखी जा रही है। चार से पांच डॉल्फिन का झुंड सुबह और शाम के वक्त पानी में उछल-कूद करता नजर आता है।
नाविक भोलू ने बताया कि गंगा में डॉल्फिनों की यह उछलकूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए काफी रोमांचक और आनंददायक अनुभव बनी हुई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















