
सेवा ज्योति कलश यात्रा में गूंजा वंदे मातरम का उद्घोष
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत का संकल्प लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिस भी मार्ग से निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइकिल सवार एनसीसी कैडेट्स, छात्र छात्राएं हापुड़ के रेलवे रोड पर एकत्र हुए जहां से वंदे मातरम के उद्घोष के साथ साइकिल यात्रा शुरू हुई। यह साइकिल रैली एसएसवी डिग्री कॉलेज पर समाप्त हुई जहां सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया। कॉलेज में आयोजित समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री व जनपद हापुड़ प्रभारी केपी मलिक ने की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















