
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाल पुष्टाहार विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली व प्रशस्ति पत्र किए वितरित
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत आज प्रत्येक विकास खंड में जिला प्रोबेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग,विद्युत व अन्य विभागों द्वारा लगाए गए शिविर में आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित की जा रही लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायत में निरंतर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाल पुष्टाहार विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली व प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए। सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















