
हापुड़: मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अनुभव त्यागी ने प्रांतीय स्तर पर पाई सफलता, हर्ष की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध ,दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का भव्य समापन आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को हुआ। इस गरिमामयी महोत्सव में मेरठ प्रांत के 14 शासकीय जिलों एवं 7 विभागों के प्रतिभावान प्रतियोगियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस कड़े मुकाबले और अत्यंत उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के मेधावी छात्र अनुभव त्यागी ने कथा कथन (Storytelling) प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अनुभव त्यागी की इस उत्कृष्ट प्रस्तुति और सफलता ने न केवल उनके हुनर को साबित किया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।
छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से अनुभव त्यागी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ दी गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य (रामभूल जोशी) ने इस अवसर पर कहा कि अनुभव की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय सदैव अपने छात्र-छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए संकल्पित है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















