
हैदराबाद में गरजा हापुड़ के लाल का बल्ला, चेतन कुमार ने गुजरात किंग को बनाया चैंपियन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र स्थित छिजारसी गांव के रहने वाले बधिर क्रिकेटर चेतन कुमार ने हैदराबाद में आयोजित नेशनल डेफ प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चेतन कुमार ने ‘गुजरात किंग’ टीम की कप्तानी करते हुए शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया और अपनी टीम को इस टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गुजरात किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान चेतन कुमार ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए महज 31 गेंदों पर 63 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुजरात किंग ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘मध्य प्रदेश फॉरेस्ट’ की टीम गुजरात किंग की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम 16 ओवर में ही महज 91 रनों पर ढेर हो गई और गुजरात किंग ने यह मुकाबला 78 रनों के बड़े अंतर से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
कप्तान चेतन कुमार के इस शानदार प्रदर्शन और जीत से उनके गांव छिजारसी और पूरे हापुड़ जिले में खुशी की लहर है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















