
बाबूगढ़ बछलौता मार्ग पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण की भरमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कस्बा बाबूगढ़ चौराहा से बछलौता मार्ग पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण की भरमार होने से सड़क मार्ग संकुचित हो गया है, जिससे आवागमन में व्यवधान पैदा होता है और लोग परेशान हो उठते हैं।
बछलौता मार्ग अतिक्रमण से बुरी तरह जकड़ में है और शत प्रतिशत कारोबार सड़क पर ही चल रहा है। दुकानों की गहराई से अधिक सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है और व्यापार सड़क पर ही संचालित हो रहा है। व्यापारियों के फुटपाथ पर अतिक्रमण से पैदल निकलना भी दूभर है। अतिक्रमण के चक्कर में दुकानदारों ने नालों को पाट कर बड़े ऊंचे ऊंचे स्लिप बना लिए हैं जिस वजह से सड़क पर पानी खड़ा हो जाता है और सड़क टूट जाती है।
बछलौता मार्ग पर जितनी बड़ी संख्या में भवनों का अवैध निर्माण हुआ है शायद ही इतना अन्यत्र हो। 75% ऐसे भवन है जिनका मानचित्र स्वीकृत नहीं है और जिनका मानचित्र स्वीकृत है उनका निर्माण मानक के विपरीत है। बेसमेंट से लेकर कई कई मंजिले भवन खड़े हैं और अनेक निर्माणाधीन है।
बछलौता मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पंचायत तथा अवैध निर्माण को रोकने हेतु एचपीडीए को विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















