
👁 11 views Views
शेखपुरा में जल भराव से वायरल फैला
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज शेखपुर खिचरा के इर्द-गिर्द भरे गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर कलेक्टेट हापुड़ पर प्रदर्शन किया और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में दिया।
पीस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पास जल भराव से कीड़े मकोड़े पैदा हो रहे हैं और धीरे-धीरे वायरल पैर पसार रहा है। कई बच्चे बुखार आदि से पीड़ित है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी दफ्तर में दिया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















