
हापुड़: अतरपुरा चौराहा पर खुली पड़ी डाट दे रही हादसे को दावत, पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के अतरपुरा चौराहा पर सफाई के लिए खोदी गई डाट लंबे समय से खुली पड़ी है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि डाट के आसपास सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी गिर चुकी है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को इसका पता न चलने पर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। अतरपुरा चौराहा शहर के प्रमुख स्थानों में शामिल है और यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे और टूटी बैरिकेडिंग के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल डाट को सुरक्षित तरीके से बंद कराने और बैरिकेडिंग को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















