
साहिबाबाद: रावण के पुतले में पटाखे भरते समय पिलखुवा निवासी ठेकेदार समेत पांच घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी अनिल सिंह गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित लाजपत नगर में सोमवार की सुबह रावण के पुतले में पटाखे भरते समय घायल हो गए। वह अपने दो बेटों रजत और ऋषभ के साथ काम को अंजाम दे रहे थे कि अचानक धमाका हुआ और पांच लोग इस दौरान घायल हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
आपको बता दें अनिल सिंह ने रामलीला के लिए रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार करने का ठेका लिया था। वह साहिबाबाद स्थित सामुदायिक भवन में पुतले तैयार कर रहे थे। सोमवार की सुबह पुतलों में पटाखे भरते समय अचानक धमाका हुआ जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। धमाके के स्थान से कुछ दूरी पर अनिल भी बैठे हुए थे जो लोहे के गेट के नीचे दबकर घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















