
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र स्थिति भीम नगर फाटक पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान 33 वर्षीय अंजू पत्नी रोहित निवासी भीमनगर परचून वाली गली हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार की सुबह का है जब भीम नगर की रहने वाली अंजू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जैसे ही वह भीम नगर फाटक के पास पहुंची तो उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















