
“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन “
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य एवं दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
डॉ गोयल डेन्टल डायग्नोस्टिक, सीटी प्लाजा हापुड़ के विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम डाॅ अंकित गोयल , डॉ इशा गुप्ता एवं डॉ रिद्धी चुघ (chugh) और उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों के दाँतों एवं मुख स्वास्थ्य की जाँच की गई।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से दाँतों की सफाई करने, दिन में दो बार ब्रश करने, अत्यधिक मीठे एवं जंक फूड से बचने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने दंत चिकित्सकों एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ दंत स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा।




















