
👁 142 views Views
डीएपी चोरी के शक में बाइक सवार को पकड़ कर ग्रामीण पहुंचे थाने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में स्थित समिति के डीएपी चुराने के शक में ग्रामीणों ने दो बाइक सवारों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दौरान ग्रामीण ने मुदाफरा चौकी और बाबूगढ़ थाने पर हंगामा भी किया।
मामला सोमवार का है जब ग्रामीणों ने शक के आधार पर डीएपी के कट्टे के साथ बाइक सवार को दबोचा और उन्हें थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















