
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के पास के ग्राम लालपुर, जिला हापुड़ में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान कमलेश कुमार ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रभारी परमेंद्र कुमार ,सेवानिवृत्त प्रभारी सुशील कुमार सिरोही, रूपकिशोर शर्मा अरुण कुमार
विजेंद्र सिंह प्रभारी (हापुड़) द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण एवं इकाई लगाने पर मिलने वाले 1 लाख रुपये के अनुदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की गई।




















