
लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए हैदराबाद पहुंची हापुड़ निवासी महिला का अस्पताल में निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोतीगंज की रहने वाली गीता गुप्ता का सोमवार की सुबह हैदराबाद के अस्पताल में निधन हो गया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों में शोक की लहर है। व्यापारी, स्थानीय निवासी गीता गुप्ता के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
हापुड़ के गोल मार्केट में स्थित गुप्ता वॉच हाउस के संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि उनकी भाभी गीता गुप्ता पत्नी मुकेश कुमार गुप्ता पुत्रवधू ओमप्रकाश गुप्ता रेडियो वाले का हैदराबाद स्थित अस्पताल में सोमवार की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से ग्रसित थी जिनके लंग्स के ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब 11:00 बजे प्लेन से उनका शव दिल्ली पहुंचेगा जहां से वह शव लेकर हापुड़ पहुंचेंगे। मंगलवार को ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।




















