
हापुड़: ससुराल में अनबन के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में पारिवारिक विवाद को लेकर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ससुराल पक्ष से हुई अनबन के बाद एक गुस्साए युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे डाली। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी युवक की शादी मेरठ के शाहजहांपुर कस्बे में हुई है। ससुराल में विवाद होने के बाद युवक गढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोधीपुर सोभन गांव पहुंचा। वहां एक निजी स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टावर पर वह चढ़ गया और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।
ग्रामीणों के समझाने के बावजूद जब युवक नीचे नहीं उतरा, तो पुलिस को सूचना दी गई। गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक से बात की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि युवक को उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष को बैठाकर समझाने का पूरा आश्वासन दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















