
👁 13 views Views
पैदल मार्च से पहले ही सपा नेता हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, संविधान बचाओ को लेकर समाजवादी पार्टी का रविवार को हापुड़ में प्रस्तावित पैदल मार्च से पहले ही पुलिस ने कई सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट की आशंका को देखते हुए अनेक सपा नेता भूमिगत हो गए थे।
बता दे कि सपा ने घोषणा की थी कि लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओं तथा संविधान बचाओ की मांग को लेकर सपा नेता के कार्यकर्ता हापुड़ रविवार को पैदल मार्च करेंगे। यह पैदल मार्च सपा जिला दफ्तर से मेरठ तिराहा पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा तक प्रस्तावित था। पुलिस के पास यह इनपुट भी था की सपाई मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक सकते हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















