
जैन मिलन का नमोकार महामंत्र लेखन अभियान 8 अक्टूबर तक
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन द्वारा नमोकार महामंत्र लेखन अभियान जो कि 1 सितम्बर से प्रारंभ हुआ था 8 अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा।
जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन तथा महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जैन मिलन ने 1 सितम्बर से जैन भक्तो से नमोकार महामंत्र लेखन पुस्तिकाओ मे लिखकर पुण्य प्राप्त करने का आग्रह किया था। नमोकार महामंत्र लेखन पुस्तिकांए गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जैन मिलन के उपाध्यक्ष तथा णमोकार महामंत्र लेखन अभियान के संयोजक सुरेश चन्द जैन पत्रकार के सौजन्य से निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।नमोकार महामंत्र लेखन का पुण्य जप से दश गुना है। यह जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण महामंत्र है जिसके लेखन से सभी प्रकार के कष्टो का निवारण होता है, मन शांत और निर्मल बनता है तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
महामंत्र लेखन की महिला संयोजिका तथा महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमति रेणुका जैन ने कहा कि जिन जैन भक्तो ने पुस्तिकाओ मे णमोकार मंत्र लेखन किया है वे अपनी पुस्तिकांए श्रीमति मंजू जैन, श्रीमति मनीषा जैन (मेरठ रोड),अर्चित जैन (राजू गारमेंट)चंडी रोड अथवा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर मन्दिर की मालन को पुस्तिकाओ पर अपना
नाम तथा मोबाइल नंबर लिखकर 8 अक्टूबर तक अवश्य जमा कर दे। नमोकार महामंत्र लेखन करने वाले सभी भक्तो को पुरस्कृंत किया जायेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















